अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत उत्थान फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय योग संस्थान के सम्मिलित तत्वाधान में किया स्वास्थ्य सेवा एवं जनजागरूकता में सहयोग

FARIDABAD : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप शाखा के सहयोग से महर्षि अरविंद नगर, सेक्टर-75 स्थित महाराणा प्रताप शाखा संघ स्थान पर भव्य योग समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण (अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य) ने उपस्थित जनसमूह को “पंच परिवर्तन” विषय पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर राजेश (विभाग कार्यवाह) एवं गोविन्द (महानगर कार्यवाह) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भारत उत्थान फाउंडेशन ने इस महत्वपूर्ण आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क रक्तचाप (Blood Pressure) एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया तथा स्वास्थ्य संवर्धन हेतु लस्सी वितरण की व्यवस्था कर सहयोग प्रदान किया। फाउंडेशन के स्वयंसेवकों अनिल चतुर्वेदी, अभिषेक तिवारी, अमित शर्मा, यशश तिवारी और अशोक जैन ने सेवा भाव के साथ उपस्थित सभी लोगों की सहायता कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक प्रार्थना की गई तथा सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं योगमय जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
भारत उत्थान फाउंडेशन भारतीय योग संस्थान के भावेश महेश्वरी एवं हरिराम यादव के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने फाउंडेशन को समाजहित में सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के इस पुण्य कार्य में सहभागिता का अवसर प्रदान किया।
फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा तिवारी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। भारत उत्थान फाउंडेशन भविष्य में भी समाज के स्वास्थ्य, सेवा एवं जनकल्याण हेतु ऐसे कार्यक्रमों में निरंतर सहयोग करता रहेगा।



