स्टॉक मार्किट में निवेश के नाम पर 36.87 लाख रुपए की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपित गिरफ्तार
साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : थाना साइबर अपराध NIT में वासी NIT फरीदाबाद ने शिकायत में आरोप लगाया की उसको एक अनजान व्हाटसएप नम्बर से कॉल प्राप्त हुआ। जिसमें ठग ने स्टॉक मार्किट में पैसा निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और फिर उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोडा। जिसके बाद आरोपी ने लालच में आकर 36,87,000/-रु निवेश कर दिए। जिसके संबंध में थाना साइबर NIT में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने बंसीलाल चौधरी(32) वासी दयाल बाग आगरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बंसीलाल, धर्मवीर व भानू तीनों उदयपुर जाकर धर्मवीर का खाता ठगो को देकर आए थे। आरोपी धर्मवीर व भानू को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी बंशीलाल 12वीं पास है व दूध की डेयरी चलाता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।



