प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा : विपुल गोयल

फरीदाबाद में अभिनंदन समारोह में कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण, जनसेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

फरीदाबाद : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारोह में उनका आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत करते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं जनसेवा को समर्पित संगठनात्मक कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा जनसेवा और राष्ट्रहित का अभियान और अधिक प्रभावी होगा।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक अभिनंदन समारोह नहीं, बल्कि संगठन की नई ऊर्जा, नए विश्वास और नए संकल्प का उत्सव है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जब हजारों कार्यकर्ता किसी नेतृत्व के स्वागत के लिए एकजुट होते हैं, तो वह केवल औपचारिकता नहीं होती, बल्कि संगठन के प्रति उनके अटूट विश्वास और समर्पण की अभिव्यक्ति होती है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर अपनी मेहनत, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर तय किया है। उनका जीवन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और समर्पित कार्यकर्ता को संगठन सदैव सम्मान एवं अवसर प्रदान करता है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने वाली डॉ. अर्चना गुप्ता की यात्रा भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि संगठन की वास्तविक पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक बूथ, प्रत्येक युवा, प्रत्येक महिला एवं प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की मजबूती का आधार है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते बारह वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र ने देश की दिशा और दशा दोनों को बदलने का कार्य किया है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, अनुच्छेद-370 की समाप्ति और श्रीराम मंदिर का निर्माण नए भारत के आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। फरीदाबाद केवल औद्योगिक नगरी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है और यहां के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक प्रतिबद्धता पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता और प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और फरीदाबाद संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स,महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, श्रीमती सीमा तिर्खा, नरेंद्र गुप्ता, टेकचंद शर्मा, सचिन ठाकुर , अजय गुप्ता, गोपाल शर्मा, प्रवीण चौधरी, संदीप जोशी, राजीव जेटली, राज कुमार बोहरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!