अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, तीन गिरफ्तार, अपराध शाखा की टीमों ने 3 देसी कट्टे बरामद किये

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के अंतर्गत अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत 10 जुलाई को अवैध हथियार रखने वाले 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध देसी कट्टे बरामद किये गये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अमन कुमार वासी गाँव बलाट जिला दरबंगा बिहार हाल सुभाष कॉलोनी बल्लबगढ़ व विजयपाल वासी गाँव मुजेडी, फरीदाबाद को काबू किया। जिनके पास से कब्जे से एक-एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।
इसी प्रकार अपराध शाखा NIT की टीम ने आजाद उर्फ मन्नू पुत्र फिरोजी उर्फ चोचु निवासी गाव धौज निचला मोहल्ला धौज फरीदाबाद को गाँव धौज से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



