सिरोही गांव में स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

पूर्व में रहा है आपराधिक रिकॉर्ड, चोरी की संपत्ति खरीदने व चोरी करने के मामलों में रहा है संलिप्त

  • 8 से अधिक मामले हैं दर्ज, मई 2026 में जेल से आया था बाहर

फरीदाबाद : गांव सिरोही बिजोपुर रोड पर 1 जुलाई को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास के मामले में सफल कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने मुख्य षड्यंत्रकारी परवेज उर्फ बॉलर वासी गांव धौज को 2 अगस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपित के बेटे तहसीन ने अपने पिता परवेज उर्फ बॉलर के कहने पर ही सद्दीक उर्फ शहनाज पर जान से मारने की नीयत से स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परवेज उर्फ बॉलर चोरी के वाहन खरीदने और कटवाने का काम करता है। उसे शक था कि सहनाज उसके अवैध कार्यों की जानकारी पुलिस को दे रहा है। इसी के चलते उसने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शहनाज को सबक सिखाने की योजना बनाई और अपने बेटे व भाइयों को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के लिए भेजा।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। उसके बेटे तहसीन, भाई वसीम और असलम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि 1 जुलाई 2026 को शाम के समय सिरोही बीजोपुर रोड पर सद्दीक उर्फ सहनाज गांव सिरोही को एक काले रंग की स्कॉर्पियो को तेज गति से चलाते हुए जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी थी। जिसमें पीड़ित को काफी चोंटे आई थी। जिस संबंध में घायल के भाई शहरयाद की शिकायत पर थाना धौज में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!