अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 92वां बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया
लोधी राजपूत जन कल्याण समिति रजिस्टर्ड फरीदाबाद द्वारा डबुआ कॉलोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित किया

Faridabad : अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 92वां बलिदान दिवस कार्यक्रम लोधी राजपूत जन कल्याण समिति रजिस्टर्ड फरीदाबाद द्वारा डबुआ कॉलोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया। मुख्य रूप से राजकुमार मदान-विश्व हिन्दू परिषद्, सुरेश चन्द्र पाठक, सुनील यादव, राकेश कुमार रक्कू, अभिषेक गोस्वामी, समिति संस्थापक/महासचिव-लाखनसिंह लोधी, अध्यक्ष- रूपसिंह लोधी, कोषाध्यक्ष-धर्मपाल सिंह लोधी, देवसिंह लोधी ने दीप प्रज्ज्वलित किया और सभी उपस्थितजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।

लाखनसिंह लोधी ने बताया अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का जन्म 3 मई 1903 को उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी के ग्राम चंद्रिका खेड़ा में श्री रामरतन सिंह लोधी राजपूत सम्पन्न परिवार में हुआ था। उस समय आजादी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे थे। क्रांतिकारियों ने झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के अन्तर्गत 23 अगस्त 1935 को पूरे देश में ब्रिटिश सरकार के मुख्यालयों/कार्यालयों पर तिरंगा फहराने का आव्हान किया। उस समय ब्रिटिश सरकार नहीं चाहती थी कि कोई भी तिरंगा फहराये। 23 अगस्त 1935 को उन्नाव जिले से लखनऊ के अमीनाबाद पार्क की ओर जत्थे के जत्थे जा रहे थे अंग्रेज़ी सैनिक उन्हें खदेड़ कर पार्क से दूर भगा रहे थे। उन्हीं एक जत्थे में 32 वर्षीय युवक गुलाब सिंह लोधी थे उनके हाथ में एक लकड़ी (बैल हांकने वाला पैना) थी और उन्होंने अपने कपड़ों में एक तिरंगा छुपा रखा था। जैसे ही जत्था अमीनाबाद पार्क के पास पहुंचा अंग्रेजी सैनिक उन्हें भगाने लगे। परन्तु गुलाब सिंह लोधी किसी प्रकार सैनिकों की नजर से बचते हुए पार्क में खड़े पेड़ पर चढ़ गए और कपड़ों में छुपे तिरंगे को लकड़ी में लगाकर फहराने लगे वन्दे मातरम्, भारत माता की जय, महात्मा गॉंधी की जय जैसे नारे लगाने लगे, बाहर खडे़ लोग भी जयघोष करने लगे।
ब्रिटिश अधिकारियों ने देखा कि किसी क्रांतिकारी ने झण्डा फहरा दिया है उन्होंने तुरंत सैनिकों को गोली चलाने का आदेश दिया कई गोलियां पेड़ पर चढे़ क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी को लगीं, वे पेड़ से नीचे आ गिरे झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के अन्तर्गत नायक क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी ने 23 अगस्त 1935 को तिरंगा फहराते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आइये हम सभी मिलकर महान क्रांतिकारी के श्रीचरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं इस अवसर पर सुदर्शन कुमार, रामनिवास लोधी, शीशपाल शास्त्री, जितेंद्र सिंह, मुकेश कुमार लोधी, जयसिंह लोधी, दीपक यादव, मोनू, राजेश कुमार लोधी, हरिशंकर लोधी, दिनेश कुमार लोधी, रामगोपाल लोधी, पूनम, पुनीत कुमार, शिशुपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।



