2 आरोपी चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

फरीदाबाद में चोरी की वारदात को देने आये थे अंजाम

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने चेकिंग के दौरान 2 आरोपितों को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान शुभम(29) व राजन(22) वासी जहांगीरपुरी दिल्ली के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम 29 अगस्त को क्षेत्र में गस्त व चेकिंग पर थी, दौराने चेकिंग सेक्टर-7/8 गोलचक्कर पर 2 व्यक्ति सेक्टर-03 पुल कि तरफ से आते दिखाई दिये, जिनको रुकने का ईशारा किया तो मोटरसाइकिल मोडकर वापिस भागने लगे, जिसके बाद क्राईम ब्रांच की टीम ने दोनों को मौका से चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित दोस्त है तथा मोटरसाइकिल दोनों ने मिलकर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से चोरी की थी, दोनों आरोपी फरीदाबाद में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आये थे। आरोपी शुभम पर पूर्व में दिल्ली व सोनीपत में चोरी के 8 मामले दर्ज है वहीं जनवरी 2026 में सोनीपत के चोरी के एक मामले में जेल से बाहर आया है। राजन गाडी साफ करने का काम करता है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!