भाई बनकर फोन पर युवती से 99,948 रुपये की ठगी, कॉलर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सेक्टर-56 वासी एक युवती से 99,948 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने अयज(26) व अमरजीत(31) वासी अलवर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनको साइबर थाना की टीम में 4 सितंबर को फिरोजपुर झिरका व अलवर से काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-56 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका फोन घर पर रहता है, 25 जुलाई 2026 को उसके फोन पर एक अंजान नंबर से फोन आया, जिसको उसकी बेटी ने उठाया। फोन करने वाले ने अपने आप को लड़की का भाई बताया और 5000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। फिर कथित भाई ने फोन पर एक स्कैनर भेजा, जिस पर 20,000 रुपये ट्रांसफर हो गये, परंतू कथित व्यक्ति ने कहा कि पैसे नही आये और फिर एक और स्कैनर भेजकर और पैसे ट्रांसफर करवा लिये। इस तरह कुल 99,948 रुपये कथित भाई के कहने पर अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए भेज दिए। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अजय कुमार कॉलर है जिसने युवती को उसका भाई बनकर कॉल की थी, वहीं अमरजीत के नाम पर वह सिम पंजीकृत हैं, जिससे कॉल की गई थी। दोनों खेतीबाडी का काम करते है, जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!