सेवा संकल्प अभियान के जरिए जनसेवा का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा : दीपक मंगला
मोदी जी की 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा अनुकरणीय, देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत : दीपक मंगला

- सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा फरीदाबाद की मंडल कार्यशालाएं संपन्न
- सेवा संकल्प अभियान को पर्व के रूप में मनाएगी भाजपा : पंकज पूजन रामपाल
फरीदाबाद, 11 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर 4 मंडलों की कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 3 मंडलों (इन्द्रप्रस्थ, बसंतपुर, तिगांव) की मंडल कार्यशालाओं में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला उपस्थित रहे और तिलपत मंडल की कार्यशाला में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल मुख्य वक्ता के तौर पर सम्मिलित हुए । कार्यशाला को संबोधित करते हुए दीपक मंगला ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा 25 वर्षों के गौरवपूर्ण पड़ाव तक पहुंची है। सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा के विजन और राष्ट्रहित की भावना के साथ देश के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और जनकल्याण को प्राथमिकता देने की दिशा में अनेकों प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के पर्व के रूप में मनाएगी। कार्यशालाओं में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, जिला सचिव पुनीता झा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, जिला आई.टी सह संयोजक मनीष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, गौरव चौधरी, हरीश बैसला और कृष्ण पहलवान, कृष्ण कुमार शर्मा, वीरेंद्र यादव, प्रतिभा तिवारी,ममता श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी एवं मंडल कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
श्री मंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 12 विभिन्न अभियानों के तहत सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ ‘नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ प्रमुख हैं। मंडल कार्यशालाओं में इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा आमजन के बीच सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

तिलपत मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाते हुए 25 वर्षों की यात्रा सेवा और समर्पण को समर्पित की है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा एवं प्रभाव को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मनाएगी। इसके लिए जिला संगठन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गई हैं तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित सभी 12 अभियानों के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।
पंकज पूजन रामपाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा संकल्प अभियान से जोड़कर जनसेवा के इस अभियान को व्यापक रूप प्रदान करें।



