इंस्टाग्राम पर जन्मदिन का गिफ्ट भेजने का झांसा देकर महिला से ₹47,200 की साइबर ठगी

दुबई में ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गिफ्ट का मैसेज भेज कर ठगी करने के लिये ठगो को दुबई में खाता उपलब्ध करने वाले एक आरोपित को साइबर थाना NIT की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई 2026 को उनके इंस्टाग्राम पर जन्मदिन के उपलक्ष्य में गिफ्ट भेजने का संदेश प्राप्त हुआ। अगले दिन व्हाट्सएप कॉल कर ठग ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद बताकर गिफ्ट छुड़ाने के नाम पर विभिन्न किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए। शिकायतकर्ता ने अपने तथा अपने पति के बैंक खातों से 12 व 13 जुलाई को कुल ₹47,200 ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो कोई पार्सल मिला और न ही ठगों ने दोबारा संपर्क किया। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने साहिल(22) वासी जालंधर पंजाब को नागौर राजस्थान से 13 सितंबर को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल ने खाताधारक अरुण का खाता केशव से लेकर दुबई में ठगो को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराया था। साहिल दुबई के एक कॉल सेंटर में काम करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात केशव से हुई थी। साहिल को अभी 4 महीने पहले ही दुबई से डिपोर्ट किया गया था। मामले में खाताधारक अरुण व केशव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!