एप डाउनलोड करने के बाद बैंक खाते से कटे थे 95 हजार रुपये

साइबर थाना बल्लभगढ़ ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी विपिन निवासी गांव बाबूगढ़ छावनी, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा अब तक एक खाताधारक तथा 3 खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भाटिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उसने 30 नवंबर 2025 को अपने मोबाइल फोन में Fam App डाउनलोड किया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 50,000 रुपये, 40,000 रुपये और 5,000 रुपये, कुल 95,000 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विपिन ने खाताधारक दिपांशु का बैंक खाता रजत के माध्यम से प्राप्त कर साइबर ठगों तक पहुंचाया था। आरोपी हापुड़ में डिलीवरी बॉय का काम करता है। ठगी के 95 हजार रुपये खाताधारक के खाते में प्राप्त हुई थी। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!