वाहन चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

पूछताछ में पल्ला क्षेत्र से एक और चोरी की वारदात का किया खुलासा

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने चोरी के मामले में दो आरोपितों को प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पल्ला में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने 14 सितंबर रहीश उर्फ अमरूद्दीन निवासी मामूद नगर, जिला अलीगढ़ तथा सकील निवासी गांव सूरतगढ़, जिला अलीगढ़, हाल निवासी गोंडा रोड, निबरी मोड़, अलीगढ़ को नीमका जेल से प्रोडक्शन पर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों आरोपित थाना पल्ला क्षेत्र स्थित एक मकान में चोरी के मामले में जेल में बंद थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पल्ला क्षेत्र से एक अन्य मकान में चोरी की वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया है। जिसमें भी पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!