ईएसआईसी अस्पताल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

नशा समाज के लिए घातक। पुलिस, स्वास्थ्य, सामाजिक संस्थाओं व आमजन को मिलकर नशे के खिलाफ लड़ना होगा- राजेश कुमार मोहन डीसीपी क्राइम

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में पुलिस की टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से भी नशे पर प्रहार किया जा रहा है। वीरवार को ईएसआईसी अस्पताल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजेश कुमार मोहन आईपीएस पुलिस उपायुक्त अपराध फरीदाबाद ने लोगों को नशे से दूर रहने बारे जागृत तथा नशा के दुष्परिणाम बारे बताया।

पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश मोहन, आईपीएस ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। इसके खिलाफ पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति की दिशा में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण कदम है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

नशा का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प दिलाया गया।

फरीदाबाद पुलिस का संदेश: “नशे को ना कहें—स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।”

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध नशा बेचने वालों के बारे में सूचना फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, डायल 112 हेल्पलाइन नंबर 9050891508 या फिर स्थानीय पुलिस को दें । सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!