फरीदाबाद पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति व डायल-112 जागरूक कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन को जागृत करने के लिए लगातार जागरूक कार्यक्रम किया जा रहे हैं। सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा उड़ायन केयर कंप्यूटर लर्निंग सेंटर, बल्लभगढ़ में नशा मुक्ति एवं डायल-112 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

विद्यार्थियों को डायल-112 की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल-112 का प्रयोग किया जा सकता है। विद्यार्थियों को कानून का पालन करने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!