चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद, आरोपित 5 वाहन चोर गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना सराय ख्वाजा के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिर्राज वासी गांव डीग फरीदाबाद को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा ऊचा गांव ने थाना शहर बल्लभगढ के एक वाहन चोरी मामले में विकास उर्फ विक्की व गुलशन उर्फ कालू वासी तिरखा कालोनी कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की। अपराध शाखा सेक्टर-48 ने थाना शहर बल्लभगढ के एक वाहन चोरी के मामले में अनुज वासी गया, बिहार हाल करनेरा, फरीदाबाद व लविक उर्फ रोनक वासी हापुड, उ.प्र. हाल सेक्टर-2, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 3 मामलों का खुलासा करते हुए 5 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



