घर में घुसकर परिवार पर किया था हमला, अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : थाना भूपानी क्षेत्र के अंतर्गत घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक निवासी मोहन राम मंदिर, भूपानी मोड़, फरीदाबाद, राजा निवासी गड्ढा कॉलोनी, फरीदाबाद तथा शिवम निवासी गड्ढा कॉलोनी और शिवम निवासी मोहन राम मंदिर, भूपानी मोड़, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार राजा निवासी SSRP कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना भूपानी में शिकायत दी थी कि 19 सितम्बर 2026 को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान अर्जुन पहलवान, अभिषेक, आशिक, विवेक, शिवम पुत्र अग्रसेन, शिवम पुत्र मुकेश, सुमन, गिन्दा सहित 7-8 अज्ञात व्यक्ति, जिनमें कुछ ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था, जबरन घर में घुस आए। आरोपितों ने राजा व उसके परिवारजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जाते समय जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा सेंट्रल द्वारा आरंभ की गई।

पूछताछ में सामने आया कि शिकायकर्ता का भतीजा शिव, आरोपित अभिषेक की बहन को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए अभिषेक अपने जानकारों/साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीड़ित पक्ष पर हमला कर चोटिल कर दिया। चारों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!