घर से फोन, नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत घर से फोन, नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने प्रिंस(20) व सैफी(24) वासी बिल्ला कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय वासी सिकरोना कालोनी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सिकरोना कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 सितंबर की रात वह ड्युटी से आकर अपने परिवार के साथ सो गया था जब उसने सुबह उठकर देखा तो अलमारी से पैसे व चांदी के आभूषण व घर से 3 फोन कोई नामपता नामालुम व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है और 20/21 सितंबर को घर की दिवार फांदकर घर में घुसे थे और वहा से 3 फोन, पैसे व चांदी के आभूषण लेकर वहां से फरार हो गये। दोनों पर पूर्व में चोरी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!