मिशन जागृति ने नई मुहिम छेड़ी ‘जागते रहो जगाते रहो’

फरीदाबाद 17 मई। फरीदाबाद शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था मिशन जागृति के द्वारा जरूरतमंदों की हर तरीके से मदद को जारी रखते हुए अब एक नई मुहिम छेड़ी है जिसका नारा है जागते रहो जगाते रहो। संस्था के जिला उपाध्यक्ष राजेश भूटिया ने बताया कि जागते रहो जगाते रहो की कड़ी में आज रविवार दिनांक 17 मई 2020 को फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया इसमें संस्था के द्वारा लोगों को इस महामारी के बारे में कि यह कितनी खतरनाक बीमारी है उसको समझाने के लिए एक यमराज एक अर्थी और चारों तरफ बिखरी हुई लाशें थी जिनको देखकर एक बार तो आने जाने वाले लोग घबरा गए और उन्होंने कसम खाई कि हम सभी शासन और प्रशासन के नियमों का पालन करेंगे। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक महासचिव प्रवेश मलिक ने बताया कि संस्था के जिला उपाध्यक्ष के द्वारा खुद यमराज का रूप लेकर लोगों को बताया कि मास्क अब हमारी जिंदगी का हिस्सा है हमें हर हाल में इस को रोना बीमारी के साथ जीना होगा और लगातार हाथ धोते रहना होगा और सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी।

इस अवसर पर उपस्थित वीरेंद्र बल्हारा ट्रैफिक ताऊ ने कहां की प्रशासन के दिशा निर्देशों को प्रत्येक नागरिक को पालन करना चाहिए एवं जो इस महामारी के योद्धा हैं जो हम आम नागरिकों को जीवन बचा रहे हैं उन सभी का हमें सम्मान करना चाहिए। जागते रहो जगाते रहो अभियान में मुख्य भूमिका खाने वाले अशोक भटेजा ने कहा कि अब समाज को वास्तव में जगाने की जरूरत है और यही काम हमारी मिशन जागृति कर रही है इस अवसर पर गुरनाम सिंह , विपिन शर्मा, अशोक भटेजा , राजेंद्र नगर दिनेश सिंह दिनेश कुमार कल्पना राजपूत मोहिनी विकास कुमार मुकेश विकास कश्यप दिनेश, संजय भाटिया प्रदीप मिनोचा इस अवसर पर मिशन जागृति के साथियों ने ही नाटक के माध्यम से लोगों को समझाया में मुख्य किरदार राजेश भूटिया कल्पना राजपूत गुरनाम सिंह और विकास कुमार ने निभाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!