अडानी गैस बिल जमा कराने के नाम पर ₹82,356 की साइबर ठगी, आरोपी खाताधारक गिरफ्तार

साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : साइबर अपराधियों द्वारा अडानी गैस का बिल पेंडिंग होने का झांसा देकर लिंक भेजकर बैंक खाते से ₹82,356 की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-8 बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रोहित वासी गांव मडना मांझा जिला अयोध्या उ.प्र. हाल पता उत्तम नगर नई दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित दिल्ली में पढाई करता है तथा साथ में ही एक होटल पर कूक का काम करता है। उसका खाता ठगी के पैसे प्राप्त करने के लिए लिये हुआ है। खाता में ठगी के 82,356/-रू आये थे। जिसको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-8, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को अडानी गैस का कर्मचारी बताते हुए गैस बिल पेंडिंग होने की बात कही। इसके बाद कनेक्शन चालू रखने के नाम पर ₹13 का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए एक लिंक भेजा गया। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक कर ₹13 का भुगतान कर दिया। इसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से ₹82,356 की राशि धोखाधड़ीपूर्वक ट्रांसफर कर ली गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और गैस बिल, बिजली बिल, बैंक खाता या अन्य किसी सेवा को अपडेट कराने के नाम पर ऑनलाइन भुगतान न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!