कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त तौर पर ओल्ड फरीदाबाद स्थित चांदी वाली धर्मशाला से लेकर पथवारी मंदिर तक पैदल मार्च कर रोष प्रदर्शन किया

फरीदाबाद : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, एफआईआर दर्ज करने व एसआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त तौर पर ओल्ड फरीदाबाद स्थित चांदी वाली धर्मशाला से लेकर पथवारी मंदिर तक पैदल मार्च कर रोष प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हरियाणा मामलों के सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हरियाणा के सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल ने इस अवसर पर कहा कि भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सर्वोपरि है। कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की जो मांग की जा रही है, ऐसे में उसे स्वीकार करते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा पूर्व में लिए गए ऐसे सभी निर्णय, जिन पर विपक्षी दलों ने गंभीर सवाल उठाए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास प्रभावित हुआ है और देश व प्रदेश में ऐसी सरकारें बनी हैं जिनकी वैधता पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो सरकारों को नैतिकता के आधार पर हरियाणा विधानसभा और केंद्र की लोकसभा को भंग कराकर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव करवाने चाहिए। जनता को अपने मताधिकार के माध्यम से अपनी सरकार चुनने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि देश और हरियाणा प्रदेश में बनी सरकार वोट चोरी से बनी सरकार है, इसलिए उन्हें जनहित से कोई लेना-देना नहीं, आज हर वर्ग दुखी व पीडि़त, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं।
पृथला क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि वोट चोरी नहीं बल्कि भाजपा वाले चुनाव आयुक्त से मिलकर डकैती डालने का काम कर रहे है। उनके हल्के पृथला में भी एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काटने का काम किया है। जिससे वह और कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटी एडवोकेट, सीपीआई से आर.एन. सिंह, समाजवादी पार्टी लीगल सैल से रोहताश यादव, वरिष्ठ नेता बेचू गिरी, सीपीएम से शिव प्रसाद, सीपीएम से मिथलेश प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर, पराग शर्मा, विनोद कौशिक, विधान प्रताप सिंह, तरूण तेवतिया, अशोक रावल, डा. सौरभ शर्मा, ठा. राजाराम, योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, अंश वत्स, गिरीश भारद्वाज, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दायमा, मनोज अग्रवाल, सतवीर डागर, विकास फागना, दीपक चौधरी, ईशांत कथूरिया, राजकुमार शर्मा, पार्षद लिखी चपराना, जगन डागर, रोहित सिंगला, मोहन ढिल्लो, प्रियंका अग्रवाल, सुन्दर नेताजी, बिजेन्द्र मावी, चुन्नू राजपूत, जीत बनर्जी, मयंक चौधरी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, तिलक नागर, रेनू चौहान, उमेश कौशिक, मुकेश डागर, वीरेन्द्र चंदीला, सुनीता फागना, डा. सौरभ शर्मा, एन.के. शर्मा, बलजीत अरोड़ा, मोहसिन खान, बाबूलाल रवि, अर्जुन सैनी, मोहन तेवतिया, राहुल नागर, दिनेश शर्मा, संजय सोंलकी, सरला भमोत्रा, राकेश चपराना, ऋतु कुण्डू, लक्ष्मण तंवर, अरूण सिंह, राजा सैनी, प्रेम यादव, मेहरचंद, सुरेश बेनीवाल, मंगतराम शर्मा, अमित बंसल, हेमलता शर्मा, विशेष शर्मा, नंदराम, राजकुमार यादव, गजना लाम्बा, शालिनी चोपड़ा, जीशान, सतेन्द्र, किशन कौशिक, अरूण अग्रवाल, बलजीत हुड्डा, रवि धीमन, शुगन चंद जैन, राजेन्द्र, सुहैल सैफी, जसविन्द्र कौर, रोहित भड़ाना, राजेन्द्र चौहान, कुलदीप गुलाटी, अश्वनी कौशिक, पवन गर्ग, रमेश पूर्व सरपंच, दीपक वधावन, महेश बैंसला, विक्रम, तेजपाल, अशोक सरपंच, जयभगवान भारद्वाज, सुभाष शर्मा, भरत वशिष्ठ, डिप्टी पाराशर, हब्बन खान, मनीष बौद्ध, जुल्फीकार, सुनील, विजय कौशिक, गजेन्द्र मलिक, विनोद वर्मा, संदीप वर्मा, महेश चितोडिय़ा, श्याम मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



