अलग-अलग स्थानों पर सट्टा खाई करते चार आरोपी गिरफ्तार

₹24,200 की नकदी व एक मोबाइल फोन बरामद, अपराध शाखा सेक्टर-48 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 27 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹24,200 की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुरी चौक के पास ग्रीन बेल्ट में एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेड की और दिलीप निवासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹3,700 की नकदी बरामद हुई।

वहीं, एक अन्य मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने सेक्टर-2, फरीदाबाद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई करने के आरोप में गोपाल निवासी आदर्श नगर, राजन वासी बह्राम्णवाडा तथा अनूप कुमार निवासी मेन बाजार, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ₹20,500 की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना पल्ला में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!