पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से किया था वार, पुलिस चौकी सेक्टर-28 की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। भूड़ कॉलोनी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-28 की टीम ने आरोपी राजदीप निवासी सेक्टर-19, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार मनोज निवासी भूड़ कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 8 बजे वह अपने दोस्त गौरव के साथ सेक्टर-29 स्थित भूड़ कॉलोनी में ठेके के पास मौजूद था। इसी दौरान वहां गुड्डू नाम का युवक आया और उसे बताया कि राजदीप उर्फ सोनू उर्फ पोल वहां आ रहा है। इसके बाद मनोज और उसका दोस्त वहां से जाने लगे तो गुड्डू ने उन्हें रोकते हुए कहा कि राजदीप उन्हें कुछ नहीं कहेगा। जैसे ही मनोज और उसका दोस्त आगे जाने लगे, तभी राजदीप पीछे से आया और चाकू से मनोज पर हमला कर दिया। आरोपी ने मनोज पर करीब 7-8 बार चाकू से वार किए। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-31 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच करीब डेढ़ वर्ष पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने मनोज पर चाकू से हमला किया था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



