क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 05 नवम्बर को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चिंटू वासी कैली, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि कैली गांव फरीदाबाद के रहने वाले चिंटू के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने चिंटू को सेक्टर-59 जाजरु कट के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा कैली गांव में ही किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति से 3000 रुपये में हवाबाजी करने के लिए लेकर आया था। आरोपित ड्राईवरी का काम करता है। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!