152.55 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखें बरामद, थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना NIT की टीम ने NIT क्षेत्र से जितिन भाटिया को उसके घर से 152.55 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों से भरे कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से जितिन भाटिया निवासी NIT फरीदाबाद को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना NIT की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि NIT फरीदाबाद , में अवैध रूप से पटाखे बेचने का काम करता है तथा उसने बिक्री के लिए घर में पटाखों से भरे प्लास्टिक कट्टे रखे हुए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जितिन भाटिया को काबू किया। घर पर रखे प्लास्टिक कट्टों की जांच करने पर उनमें रॉकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे, आकाश में छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी, अनार, फुलझड़ी, फिरकी सहित विभिन्न प्रकार के 152.55 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे मिले। पटाखों को रखने एवं बेचने के संबंध में आरोपी से लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

आरोपी जितिन भाटिया के खिलाफ थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था स्थापित कर आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा अपराधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना है। भविष्य में भी फरीदाबाद पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेंगी। अपराध, नशा, अवैध हथियार, अवैध शराब व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि उनके आसपास किसी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!