पुलिस की पाठशाला के तहत थाना कोतवाली एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने चलाया जागरूकता अभियान

नशा मुक्ति, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेन्द्र कुमार गुप्ता, के मार्गदर्शन, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के निर्देशन में थाना कोतवाली एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा संयुक्त रूप से “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध, डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप एवं महिला सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे एवं गलत संगति से दूर रहकर खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही युवाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बाइक एवं अन्य वाहनों से खतरनाक स्टंट न करने की हिदायत दी गई। उन्हें समझाया गया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किए जाने वाले ऐसे स्टंट स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं। युवाओं से यातायात नियमों की पालना करने तथा अभिभावकों से बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक स्टंट करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!