क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 12 नवंबर को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शाहरुख वासी आजाद नगर सेक्टर-24 फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आजाद नगर सेक्टर-24 के रहने वाले शाहरुख के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने शाहरुख को गोच्छी फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना मुजेसर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
जांच में सामने आया कि वह अपने दोस्त से देसी कट्टा को आजाद नगर फरीदाबाद से 3000 रुपये में लेकर आया था। जिस पर पूर्व में भी एक चोरी का मामला दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



