मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रंजन वासी राजीव कालोनी द्वारा थाना सेक्टर-58 में 18 जून 2026 में मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने आरोपी अभिषेक वासी राजीव कालोनी को सेक्टर-03 के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिस पर पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



