फोन हैक कर 65,000 रुपये की ठगी, खाताधारक उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर सोहना गुरुग्राम वासी एक व्यक्ति से फोन हैक कर 65,000 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपित बादल वासी नांगलोई वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सोहना गुरुग्राम वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर 2026 को वह अपने मेडिकल स्टोर गांव सिकरोना बल्लभगढ में मौजुद था तभी उसका फोन अचानक से हैक हो गया और उसके खाता से 65,000 रुपये कट गये। जिस संबंध में थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने खाताधारक नितिन का खाता दीर्ज से लेकर आगे ठगो को दिया था। आरोपित ITI पास है व एक कंपनी में काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!