एचएसईबी वर्कर यूनियन नेताओं ने सबडिवीजन मथुरा रोड पर बिजली कर्मचारियों की ओपन ग्रीवेंसेज को सुना : लेखराज चौधरी

फरीदाबाद : 220 केवी पल्ला पावर हाउस कम्पाउंड सेक्टर-34 स्तिथ सब डिवीजन मथुरा रोड एवं सब डिवीजन सूरजकुंड के प्राँगण में सब यूनिट के प्रधान नसीब हिंदुस्तानी की अध्यक्षता में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) बिजली कर्मचारियों की मीटिंग मुद्दों को लेकर रखी गयी । मंच का सफल संचालन स्टेट कमेटी से सहसचिव परवीन शर्मा ने किया इस दौरान एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश कमेटी के नेता विनोद शर्मा चीफ ऑर्गनाइजर व स्टेट उपप्रधान सुनील चौहान, चेयरमैन बीरसिंह पावटा, फरीदाबाद के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी सहित भारी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे । सभी कर्मचारियों की ग्रीवेंसेज को ओपन दरबार की भांति दरियों से सुनी गयी । इसके साथ साथ काफी संख्या में दूसरे संगठन को छोड़कर तकरीबन 10 कर्मचारियों ने एचएसईबी वर्कर यूनियन में अपनी आस्था जताते हुए दामन थामा एवं यूनियन को जॉइन करने वाले सभी नये साथियों का फूल मालाओं से जोरदार नारेबाजी करते हुए सम्मान स्वागत किया गया ।

बिजली कर्मचारियों की इस मीटिंग में दफ्तर का रेनोवेशन कराया जाना, टी एंड पी दिलाये जाना, मेडिकल बिलों को क्लियर कराना, एलटीसी बिलों को पास कराना, बिजली कंप्लेंड सेन्टरों के खस्ताहाल का पुनर्गठन कराना, बिजली दफ्तर सहित कम्पलेण्ड सेन्टर पर पीने के पानी, फर्नीचर, टेबल मेज कुर्सियों आदि अनेकों मुद्दों पर मीटिंग में अपनी बात रखी और इनके समाधान के लिये यूनियन के नेताओं को नोट करवाया । कर्मचारियों की मीटिंग में विक्रम सांगवान, सुरेश डूडी, सोनू गोला, मुकेश शर्मा, धीरसिंह, सुरेन्दर कौशिक, अरुन, जगजीत, मुकेश धतीर, सन्दीप पंघाल, नरेश, राजेश शर्मा, वीरेंदर, सतबीर, रोहताश, नितिन, मोहित, जोगेन्दर, रवि, राजेश, संजय, सुभाष, सतेंदर, अतर, विजय आदि भारी संख्याबल में बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!