सर्दी में डॉक्टर के संपर्क में रहे पुराने हृदय रोगी

फरीदाबाद : यूनिवर्सल फाउंडेशन की ओर से सर्दी में पनपने वाली बीमारियों से बचाव को सेमिनार का आयजन किया गया। साथ ही हृदय रोगों से बचाव पर चर्चा की गई। हृदय रोग विशेषज्ञों ने स्टाफ को हार्ट अटैक आने पर तुरंत बचाव कार्य में जुट जाने को प्रशिक्षित किया गया।

अस्पताल के चेयरमैन डा. शैलेश जैन ने कहा कि अगर हार्ट अटैक आ जाए तो पीड़ित के हाथों की हथेलियों को उसकी सबसे निचली पसलियों पर रखिए, एक हथेली हर तरफ और अंगूठों को एक दूसरे के समानंतर उसकी पीठ के बीच वाले निचले भाग पर होने चाहिए। अपनी दोनों बाहों को बिल्कुल सीधे रखिए और अपने शरीर को आगे को झुकाकर नीचे की पसलियों पर, धीरे-धीरे सख्ती से किंतु झटके से नहीं, दबाव डालिए। कुछ खास बातों पर ध्यान देकर मरीज को जोखिम से बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अचानक दिल का दौरा एक स्वस्थ व्यक्ति में हृदय में रक्त प्रवाह बहाल करने के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। डाक्टर की सलाह से ही सर्जरी कराएं। डाक्टर की सलाह मिले तो सर्जरी को टालन ठीक नहीं है। जान लें कि जीवनशैली में स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और धूम्रपान न करना शामिल होना चाहिए। संतुलित वज़न भी ज़रूरी है। जिन लोगों को कार्डियक अरेस्ट होने का ज़्यादा ख़तरा होता है, जैसे कि हृदय रोग से पीड़ित लोगों को, इस ख़तरे को रोकने या कम करने के लिए दवाएं लेनी पड़ सकती हैं। हार्ट अटैक आने पर तुरंत एंबुलेंस को काल करें या नजदीकी अस्पताल ले जाएं। मरीज को बैठाकर आराम करने दें, शारीरिक हलचल रोकें। सांस लेने में दिक्कत हो ताे हृदय रोगी को कृत्रिम सांस देने का प्रयास करें। सावधानी बरत कर ही खतरे से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मधुमेह रक्तचाप और पुराने हृदय रोगी नियमित रूप से डॉक्टर के संपर्क में रहे !

महिला रोग विभाग की डायरेक्टर डॉक्टर रीति अग्रवाल ने महिलाओं को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया साथी खान-पान के बारे में उपयोगी जानकारी दी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!