सुरजेवाला ने कहा कोरोना के फैलने में सरकार की लापरवाही !

पानीपत ! कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अस्पतालों में पहुंचकर डॉक्टरों में पीपीपी किट और मास्क बांटे। सरस्वती मिशन अस्पताल में बातचीत करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लड़ रहे वर्ग को सहायता पहुंचाने में भाजपा गठबंधन सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब इस वर्ग की सुरक्षा को देखते हुए पीपीई किट और एन 95 मास्क पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। जिसके तहत कुरुक्षेत्र जिले के कई कस्बों में बांटने का कार्य पूरा किया जा चुका है। पिहोवा कस्बे में भी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमन चीमा के सहयोग से सरकारी अस्पताल सहित कई प्राइवेट अस्पतालों में किटें आज पहुंचाई गई।

सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना के इस संकट में सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 42 लाख खर्च किए। जबकि भाजपा सरकार कोरोना रिलीफ फंड के नाम पर 200 करोड़ रुपए इकट्ठा करके उसका हिसाब देने से भी बच रही है। इसके उलट अपने घर जाने की मांग करने पर मजदूरों पर लाठियां भांजी जा रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी मजदूर हजारों किलोमीटर का सफर पैदल करने को मजबूर है। सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना के फैलने में सरकार की लापरवाही नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!