निर्जला एकादशी पर शीतल जल के साथ किया 800 मास्क का वितरण

फरीदाबाद । भारत विकास परिषद्, संस्कार शाखा द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व के उपलक्ष में मथुरा रोड़ पर मैट्रो स्टेशन के पास शीतल जल वितरण की छबील लगाकर 800 मास्क का भी वितरण किया एवं मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। कार्यक्रम में समाजसेविका सुमन शर्मा ने स्वयं तैयार किए गए 800 मास्क वितरित किए। इसके लिए संस्कार शाखा द्वारा श्रीमती सुमन शर्मा को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया व उनका आभार व्यक्त किया।
इस पूरे कार्यक्रम में शारीरिक दूरी, मास्क व सैनेटाईजर के प्रयोग का विशेष ध्यान रखा गया। एकादशी के पावन पर्व के सफल आयोजन में शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव अजय मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, संजीव शर्मा, अमर बंसल छाडिय़ा, सुरेन्द्र जग्गा, मनमोहन कोचर, अनिल गर्ग, बी0 के0 शर्मा, निकुंज गुप्ता, अमर खान, नीलेश मंगल, राज किशोर, भुवनेश शर्मा एवं महिला संयोजिका रमा सरना व विनीता गुप्ता का विशेष योगदान रहा।



