गौ रक्षकों ने फिर पकड़ा दस टेरा ट्रक, 21 गौवंश मिले

फरीदाबाद। गौरक्षा दल जिला पलवल, लिव फ़ॉर नेशन संगठन हरियाणा, टीम मोनू मानेसर द्वारा फिर एक 10 टेरी गाड़ी पलवल पुलिस के साथ पकड़ी। इस ट्रक में 21 गौवंशों को बुरी तरह से बांध रखा था जिसे उत्तर प्रदेश से हरियाणा मेवात काटने के लिए ले जाया जा रहा था। एक अन्य गाड़ी भागने में कामयाब हुई ।

मौके पर गौ सेवक शैलेन्द्र हिन्दू , मोनू मानेसर, अनिल कौशिक पुरखासिया, पुनीत वशिष्ठ, मनोज, विष्णु, अरुण, विक्रम ठाकुर, कपिल, प्रवीण वशिष्ठ, सोनू हिन्दू, नरेंद्र डंगवाल, जुगन, भोला, राहुल दिघोट, सतीश, संजय पंडित, अशोक, प्रदीप छपरौला, टेकचंद, कृष्ण, मोहित, प्रताप, राजेश, मुकेश आदि गौभक्त मौजूद थे।



