क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है ? : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध को लेकर सवाल किया कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है ? उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी द्वारा लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील की ली गई एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए यह भी कहा कि ‘चीनी आक्रमण के खिलाफ हम एकजुट खड़े हैं।’ कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है? गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच पिछले दिनों हुई हिंसक झड़प के बाद से गांधी और कांग्रेस पार्टी सरकार से लगातार यह सवाल कर रही है कि चीन ने कितने क्षेत्र पर कब्जा किया है? पार्टी झड़प से पहले से भी यह सवाल पूछती रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!