भाजपा ने 22 में से 20 नए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी, रोहतक और फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष ही बचा सके कुर्सी !

हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी। ओमप्रकाश धनखड़ की नई टीम में 22 जिलाध्यक्षों में से पुराने 18 जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया है। यमुनानगर और रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष की मौत हो जाने के बाद उनकी कुर्सी पहले ही खाली हो चुकी थी। ऐसे में 22 में से 20 नए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रोहतक के जिलाध्यक्ष अजय बंसल और फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ही अपनी कुर्सी बचा सके। भाजपा की इस नई सूची से काफी राजनेताओं को धक्का लगा है, क्योंकि कई जिलाध्यक्ष दोबारा से रिपीट करने की आस लगाए बैठे थे।

ये है जिलाध्यक्षों की नई सूची
जिला–नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

यमुनानगर–राजेश सपड़ा (जिला महामंत्री)
रोहतक–अजय बंसल (दोबारा बनाए गए)
कैथल–अशोक कुमार ढांड
भिवानी–शंकर धूपड़ (प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा)
गुड़गांव–गार्गी कक्कड़ (प्रदेश मंत्री व चेयरमैन खादी बोर्ड)
फरीदाबाद–गोपाल शर्मा (दोबारा बनाए गए)
रेवाड़ी–हुकम चंद यादव
नूंह–नरेंद्र पटेल (पूर्व जिला महामंत्री)
पलवल–चरण सिंह तेवतिया (पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष)
पंचकूला–अजय शर्मा (जिला उपाध्यक्ष)
पानीपत–अर्चना गुप्ता (जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष)
झज्जर–विक्रम कादियान (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
सिरसा–आदित्य देवीलाल (जिला पार्षद)
कुरुक्षेत्र–राजकुमार सैनी (प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा)
जींद–राजू मोर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
करनाल–योगेंद्र राणा (जिला महामंत्री)
सोनीपत–मोहनलाल कौशिक (राई विधायक)
महेंद्रगढ़–राकेश शर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा)
फतेहाबाद–बलदेव गिरोह (जिला महामंत्री)
चरखी दादरी–सत्येंद्र परमार (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
हिसार–भूपेंद्र सिंह (पूर्व चेयरमैन)
अम्बाला–राजेश बतौरा (जिला महामंत्री)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!