मासिक धर्म पर दूर करें अज्ञान : वूमैंस पॉवर

फरीदाबाद 25 अगस्त। नारी शक्ति का करें सम्मान इन पंक्तियों को चरितार्थ किया वूमैंस पॉवर की टीम ने, जिन्होंने महिलाओं और लड़कियों की महामारी से संबंधित परेशानियों को समझा और हर महीने फ्री सैनिटरी पैड्स बांटने का अभियान शुरू किया। महावारी जिसे महिलाओं के लिए अभिशाप समझा जाता है। करीब 91 प्रतिशत महिलाएं सैनिटरी पैड्स का यूज नहीं करती, जिसके कई कारण हो सकते हैं। पहला आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मार्केट में मिलने वाले महंगे सैनिटरी पैड्स ना खरीद पाने में असमर्थता, दूसरा महिलाओं और लड़कियों में जागरूकता की कमी और तीसरा संकोच और शर्म की वजह से भी लड़कियां और महिलाएं सैनिटरी पैड्स मार्केट से नहीं खरीद पाती।

वूमैंस पॉवर की टीम ने महिलाओं और लड़कियों की द्वारा फ्री सैनिटरी पैड्स बांटने का अभियान जुलाई को शुरू किया था जिसमें वूमेंस पावर की टीम ने पहले 50 परिवारों को सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराए थे। अगस्त माह को वूमैंस पॉवर की टीम ने 10 और परिवारों को उसमें जोड़ दिया और करीब 60 परिवारों को फ्री सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराए।

वूमैंस पॉवर की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने बताया कि यह टीम का परमानेंट प्रोजेक्ट है जिसमें वह हर महीने कम से कम 50 परिवारों को सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराएंगे और कोशिश करेंगे कि हर महीने करीब 10 परिवार और जोड़ लिए जाएं।

इसके अलावा वूमैंस पॉवर की वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी ने बताया कि अभी कोविड-19 के वजह से हम लोग ज्यादा बाहर नहीं जा पा रहे हैं, जैसे ही कोविड-19 का असर कम होगा धीरे-धीरे हम आसपास के गांवों में, सरकारी स्कूलों में जाकर भी सैनिटरी पैड्स फ्री में बाटेंगे। इसके अलावा और अलग-अलग एरिया में जाकर भी हम महिलाओं और लड़कियों को फ्री में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएंगे।

वूमैंस पॉवर की सचिव रूपा बरनवाल और उप सचिव शकुन तोमर ने भी सैनिटरी पैड्स अभियान के बारे में कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराना है और इसका इस्तेमाल ना करने से होने वाली परेशानियों और समस्याओं से अवगत कराना है।

माननीय दीपक गुप्ता जिला सत्र न्यायाधीश व मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम डीएलएसए फरीदाबाद के निर्देशानुसार अर्चना गोयल व पैनल एडवोकेट मनमीत कौर ने भी वूमैंस पॉवर के इस प्रोग्राम में भाग लिया। उन्होंने महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाया और समय-समय पर अपने हाथ धोते रहने के महत्व को भी समझाया। साथ ही जिला जेल में कैदियों द्वारा बनाए गए मास्क मुफ्त में वितरित किए। वूमैंस पॉवर टीम द्वारा किए जाने वाले कार्यों की भी उन्होंने सराहना की।

वूमैंस पॉवर के द्वारा किए गए फ्री सेनेटरी पैड के इस प्रोग्राम में प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव रूपा बरनवाल, उपसचिव शकुन तोमर, कोषाध्यक्ष सुमन भार्गव, अर्पणा बरनवाल, किरण सोनी, सोनिया, निशा, अपरा तोमर, उर्जा बरनवाल, मेहविश परवीन, सरिता साजवान, अंचल कपूर, रेनू शर्मा, दीपा, आस्था और जारा खान ने भी बढ़ चढक़र भाग लिया।

‘‘माहवारी नहीं कोई भार है,
ये तो प्रकृति का उपहार है’’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!