मानवाधिकारों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरुक : संगीता आहुजा

  • कहा, कोरोना काल में आई अधिकारों के हनन की कई शिकायतें

फरीदाबाद, 14 सितम्बर : ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स की जिलाध्यक्ष संगीता आहुजा ने कहा कि कोरोना काल में उनके पास कई ऐसी शिकायतें आई हैं जब विभिन्न वर्गों के लोगों के अधिकारों का हनन किया हो। ऐसे में अब ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स द्वारा जिले में अधिकारों के प्रति जागरुकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। वैबीनार के जरिए विभिन्न वर्गों के लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। संगीता आहुजा ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिनके अधिकारों का सरेआम हनन किया जाता है परंतु उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं होती कि वे इसके खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में जब उनके पास इस तरह के कई मामले आए तो उन्होंने इस विषय पर लोगों को जागरुक करने का निर्णय लिया। इसमें आरडब्ल्यूए, ग्राम पंचायतों, समाजसेवी संस्थाओं, औद्योगिक व श्रम संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। संगीता आहुजा ने कहा कि जन्म लेने के साथ ही मनुष्य को कई मूलभूत अधिकार स्वत: ही मिल जाते हैं। भारत का संविधान देश के सभी नागरिकों को उनके अधिकारों की गारंटी देता है। इतना ही नहीं इसे तोडऩे वाले को सजा भी देता है। संगीता आहुजा ने कहा कि मानवाधिकार की सुरक्षा के बिना सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक आजादी खोखली है तथा मानवाधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने कहा कि  हर वर्ग के अधिकारों की व्याख्या की गई है। इसलिए अपने अधिकारों के प्रति लोगों को अवश्य जागरुक होना चाहिए ताकि लोगों का शोषण न हो सके। इसमें ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स लोगों के साथ खड़ा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!