गौरक्षकों ने मुठभेड़ के बाद एक गौतस्कर और स्कार्पियो गाड़ी पकड़ी, 3 तस्कर भायरिंग करते हुए भाग निकले

फरीदाबाद। गौरक्षक आए दिन गऊ तस्करी करने वाले आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद में दिन-रात जुटे रहते हैं। गौरक्षक अपनी जान की परवाह किए बगैर बंदूकों की गोलियां तक खाने को तैयार रहते हैं। इस साल गऊ रक्षकों ने सैंकड़ों गायों को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया और गऊओं को गौशाला में भिजवाया।

इसी कड़ी में बीती रात गौरक्षकों को सूचना मिली कि एक स्कार्पियों गाड़ी जिसमें दो गौवंश ले जाए जा रहे हैं तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना कर कई जगह नाके लगाए। इसके बाद गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते वक्त गौतस्करों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई और मुठभेड़ के बाद स्कार्पियो गाड़ी पकड़ी गई जिसमें दो गौवंश एवं चार तस्कर थे। एक तस्कर को दबोच लिया गया जिसका नाम ऐसान पुत्र इसरू है। बाकी तीन तस्कर गौरक्षकों पर फायरिंग करते हुए भाग गए। इस मुठभेड़ में लिव फॉर नेशन संगठन की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गौरक्षकों ने अपनी जान पर खेलकर इस तस्कर को पकड़ा।

वहीं अनिल कौशिक, नरेंद्र डंगवाल, प्रवीण वशिष्ठ, पुनीत वशिष्ठ, बलजीत यादव, कपिल पांचाल, विक्रम ठाकुर, सुधीर सैन, कृष्ण लोहिया, खेमचंद गोयल, सोनू हिन्दू, सतीश गैलपुर, राहुल बजरंगी, अरुण जोगी, रिशु, सतीश ठाकुर, देवीराम, गौरव लुलबड़ी, राहुल दीघोट आदि गौभक्तों ने पुलिस की मदद से गाड़ी व तस्कर को पकड़ा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!