जंगलराज चरम पर है : वसुंधरा राजे

जयपुर ! राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राज्य में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में जंगलराज की स्थिति है। राजे ने ट्वीट किया, ‘चुरू के नवां गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने ये साबित कर दिया है कि राजस्थान में जंगलराज की स्थिति चरम पर है तथा सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।’ राजे ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से राजस्थान मीडिया में ऐसी कोई हैडलाइन नहीं है जिसमें दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र ना हो।’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!