क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार रखने व चोरी के आरोप में एक आरोपी को धर दबोचा

फरीदाबाद 13 अक्टूबर। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी विकास को अवैध हथियार रखने व चोरी के विभिन्न मुकदमों के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास पर फरीदाबाद के थाना सेक्टर 7 में अवैध हथियार रखने के जुर्म में आम्र्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले आरोपी पर फरीदाबाद के विभिन्न थानों में चोरी की धारा के तहत 3 मुकदमे दर्ज हैं जिसमे से थाना भुपानी, थाना पल्ला व थाना सेक्टर 31 का 1-1 मुकदमा शामिल है। आरोपी के कब्जे से 1 देशी कट्टा, 1 इक्को गाड़ी, 1 मोटरसाइकिल व 4000 रुपए बरामद किए गए हैं।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने 9 माह पहले एसआरएस रोयल हिलस फरिदाबाद के एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था व करीब 6 महीने पहले थाना सेक्टर 31 क्षेत्र से 1 इक्को गाड़ी और वर्ष 2018 में थाना पल्ला क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी विकास पुत्र राजकुमार, मलेरणा रोड, बल्लबगढ़ का रहने वाला है जिसे आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।



