क्राइम ब्रांच 48 ने किया अवैध हथियार रखने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार

फरीदाबाद 13 अक्टूबर। क्राइम ब्रांच 48 ने सूत्रों की सहायता से आरोपी गौरव को अवैध हथियार रखने के जुर्म गिरफ्तार किया, जिसमें उससे 1 देशी कट्टा व 1 रौंद बरामद किया गया। आरोपी गौरव पुत्र सतीश महेरोली दिल्ली का रहने वाला है। उसे श्मशान घाट से थाना मुजेसर में दर्ज मुकदमा नंबर 599 में आम्र्स एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके नीमका जेल भेज दिया गया है।



