नौ फरवरी को गाजियाबाद में होगा भव्य काव्य अधिवेशन, बहेगी काव्य धारा

गाजियाबाद/दिल्ली : “पोएट्री विद मोहिनी” संस्था दिल्ली द्वारा नौ फरवरी दिन रविवार को सुबह 10 बजे से एक भव्य काव्य अधिवेशन का आयोजन होने जा रहा है। यह अधिवेशन “कला आकार” स्टूडियो इंदिरापुरम, गाजियाबाद में होगा। कार्यक्रम में लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार और नवांकुरों का अद्भुत संगम होगा। संस्था मीडिया प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि उपरोक्त निर्णय “पोएट्री विद मोहिनी” संस्था दिल्ली की संस्थापिका सुमन मोहिनी सलोनी एवं संस्था की समिति ने मिलकर किया है। विदित हो कि पूर्व में भी संस्था इस प्रकार के आयोजन कर चुकी है । इससे पहले गाँधी जयंती ( २ अक्तूबर २०२४ ) के सुअवसर पर संस्था द्वारा लखनऊ में काव्य अधिवेशन किया गया था ।

संस्था हर महीने के प्रथम सप्ताह में “चौपाल कवियों की” भी आयोजित कराती है जिसका उद्देश्य नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करना एवं उनकी प्रतिभा को निखारना है । कार्यक्रम को सरल और सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय टीम है जिसमें ऋषि मौर्य, अभिषेक मिश्रा, सैयद बदरूद्दुजा, शिवम बर्मन और सुभाष श्रीवास्तव शामिल हैं।

संस्थापिका सुमन मोहिनी सलोनी के अनुसार इस भव्य काव्य अधिवेशन में अर्द्ध शतक से अधिक साहित्यकारों की उपस्थिति का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!