फोन हैक कर 5,98,954 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गांव पाली के रहने वाले एक व्यक्ति का फोन हैक कर 5,98,954 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहम्मद रिजवान वासी मंगोलपुरी दिल्ली के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव पाली निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर 2026 को उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए कुल 5,98,954 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपित की पूछताछ में सामने आया है कि वह खाताधारक है, जिसके क्रेडिट कार्ड खाता में ठगी के कुल 1,27,000 रुपये आये थे। आरोपित की चूडियों की दुकान है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!