सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद ने ‘पुलिस की पाठशाला’ के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक

फरीदाबाद- सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर तगा गांव, फरीदाबाद में ‘पुलिस की पाठशाला’ के तहत महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग सेल ईंचार्ज उप निरीक्षक तुषा कांत ने छात्राओं को आत्मरक्षा, सतर्कता, आत्मविश्वास तथा किसी भी असहज परिस्थिति में समझदारी से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, गलत व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने तथा किसी भी खतरे की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही छात्राओं को हरियाणा पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति ऐप तथा ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि आपात स्थिति में इन सुविधाओं का उपयोग कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के डर, उत्पीड़न या गलत व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!