ऑनलाईन प्रॉफिट का लालच देकर की गई थी 2,31,860 रुपये की ठगी, खाताधारक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद- ऑनलाईन प्रॉफिट कमाने का लालच देकर 2,31,860 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने एक खाताधारक को गिऱफ्तार किया है। जिसकी पहचान दिग्विजय सिंह वासी जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को sangam.com पर उसकी एक लडकी से बातचीत हुई थी फिर उनकी बात टेलीग्राम पर होने लगी जिसके बाद कथित महिला ने उसको अपनी बातो में फंसाकर ऑनलाइन पैसे इनवेस्ट करने को कहा जिस पर उसने कथित महिला के पास अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए कुल 2,31,860 रुपये भेज दिए। जिस संबंध में थाना साइबर बल्लबगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपित खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 80,000 रुपये गये थे। वह बी.टेक पास है तथा जयपुर स्थित एक प्राईवेट कंपनी में IT डेवलपर है। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!