जिस अधिकारी कर्मचारी को काम नहीं करना वो चलने की तैयारी करे : राजेश नागर

  • विधायक राजेश नागर ने सेक्टर 37 में मौके पर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को लगाई फटकार

फरीदाबाद : तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने सेक्टर 37 में लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निदान देने का प्रयास किया। इस अवसर पर अशोका एन्कलेव पार्ट 2 के लोग भी मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने विधायक राजेश नागर को बताया कि उनके क्षेत्र में सफाई का काम बिल्कुल ठप पड़ा है जिसके कारण उनके यहां बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में 78 सफाई कर्मचारी बताए जाते हैं लेकिन केवल दो ही काम पर आते हैं। जिस पर विधायक मौके पर सफाई कर्मचारियों के चौधरी को बुलाकर पूछा कि कहां पर हैं 78 कर्मचारी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाएं वर्ना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने विधायक को बताया कि उनके क्षेत्र का जेई उनकी नहीं सुनता और न ही उनके कॉल्स को रिसीव करता है। जिस पर नागर ने एक्सईएन नितिन कादियान से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि उन्हें काम करने वाले लोग चाहिए। जिसे काम नहीं करना है तो वो जाने की तैयारी करें। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर और सफाई बड़ी समस्याएं हैं जिन्हें ठीक करवाया जाए। जिसके लिए नागर ने मौके पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जनता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने ऐसा विधायक चुना है जो मौके पर, उनके घर पर आकर समस्याएं सुनता है और उनका निराकरण भी देता है। स्थानीय लोगों ने विधायक का यहां पहुंचने पर स्वागत किया और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए धन्यवाद भी किया।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि मोदी मनोहर की सरकार जनता के सपनों को पूरा करने के लिए आई है। हमें भीड़ में खड़े अंतिम व्यक्ति तक न्याय, प्रशासन और विकास को पहुंचाना है और इसके लिए हम दिन रात काम करेंगे। लेकिन ऐसे अधिकारी कर्मचारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे जो काम को करने के बजाय उसे अटकाने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर नगर निगम के एसडीओ संदीप राठी, जेई दीपक यादव, सेक्टर 37 आरडब्ल्यूए के प्रेसीडेंट अर्जुन वालिया, अशोका एन्कलेव पार्ट 2 के प्रेसीडेंट देविन्द्र अलग, गोपाल चौहान, विनोद शर्मा, सुभाष गुप्ता, केके मुटरेजा, राजेन्द्र मावी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!