ए.पी.के फाईल भेजकर 97,000 रुपये की ठगी, आरोपी खाताधारक गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर महिला के पास KYC करने के नाम पर ए.पी.के फाईल भेजकर 97,000 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने मानव शर्मा वासी गोतमबुध नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कालोनी फरीदाबाद वासी एक महिला ने थाना साइबर NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर 2026 को उसने अपने एयरटेल सिम का रिचार्ज किया था। जिसमें डाटा प्लान के अनुसार नही मिला जिसके लिए उसने गुगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और नंबर पर कॉल किया जिसने अपने आप को एयरटेल में कार्यरत ऑफिसर बतलाया, जिसके बाद उसने कहा की आपकी KYC करनी होगी, फिर KYC के लिए उन्होंने व्हॉट्सएप पर ए.पी.के फाईल भेजी, जिसके बाद उसके फोन की स्क्रीन ब्लैक हो गई और उसके खाता से 97,000 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मामले में खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 97,000 रुपये आये थे। आरोपी 8वीं पास व बेरोजगार है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!