चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो व चोरी का वाहन खरीदने वालो पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने बंटी वासी राजीव कालोनी NIT फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 22 सितंबर को क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम गस्त पर थी दौराने गस्त टीम को मुखबर खास से एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल पर सेक्टर-02 बल्लभगढ बाईपास की तरफ से आने सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-02 बल्लभगढ पर नाका लगाया गया और आरोपी को मौका पर चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है, उसने यह मोटरसाइकिल 4000 रुपये में किसी अन्य व्यक्ति से खरीदी थी। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!