घर से नकदी व चांदी के सिक्के चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर किये 4,000 रुपये बरामद

फरीदाबाद : थाना कोतवाली क्षेत्र में घर से नकदी व चांदी के सिक्के चोरी करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुंदन निवासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 4,000 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च 2026 की रात उसके घर से 5,000 रुपये नकद और चांदी के 10 सिक्के चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपित कुंदन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि घर में रहने वाली महिला बाहर घुम रही थी और गेट खुला था तो वह मौका पाकर घर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 4,000 रुपये बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद आरोपित को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



