घर से फोन चुराने के मामले में आरोपित गिरफ्तार, 3 फोन बरामद

क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर घर से फोन चुराने के मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने रिजवान(36) वासी ओखला साउथ दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार ग्रीनफिल्ड कालोनी फरीदाबाद वासी एक महिला ने पुलिस चौकी ग्रीनफिल्ड कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 16.06.2026 की रात को उसके घर से कोई नामपता नामालूम व्यक्ति 3 फोन चुरा ले गया, जिस संबंध में थाना सूरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 16/17 जून की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ट्रक ड्राईवरी का काम करता है, आरोपी से 3 चोरीशुदा फोन बरामद किए गये है, आरोपी पर पूर्व में भी 3 मामले चोरी के दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!